{"_id":"5ed68e1b8ebc3e9069551e99","slug":"posing-water-nd-food-take-one-lives-auraiya-news-knp563399555","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी पीने व फूड प्वाइजनिंग से किशोरी की मौत, तीन की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी पीने व फूड प्वाइजनिंग से किशोरी की मौत, तीन की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
फोटो 15 - गांव में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा थाना क्षेत्र के सुभानपुर अड्डा गांव में दूषित पानी पीने से किशोरी की मौत हो गई। तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की।
सुभानपुर अड्डा गांव में मंगलवार की रात लगभग दो बजे कंचन (14) पुत्री सुखवीर सिंह को पेट दर्द और उल्टी होने लगी।
उसे अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सुबह अस्पताल से घर भेज दिया। घर जाने के बाद किशोरी के पेट में फिर से दर्द उठा और मौत हो गई। सुबह तीन और
किशोरियों नीतू (12) पुत्री रामवीर सिंह, मानशी (14) पुत्री वीरेंद्र, पारुल उर्फ खुशी (08) पुत्री सुखवीर को उल्टी होने लगी।
उन्हें अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर सुभानपुर गांव स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। नाली में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से आ रहे दूषित पानी को इस बीमारी की वजह बताया है। वहीं, अस्पताल में भर्ती किशोरियों ने डॉ. सिद्धार्थ व
विज्ञापन
र्मा को बताया कि रात को तरबूज व चावल खाया था। डॉ. ने नल को बंद करने को कहा है। फूड प्वाइजनिंग व दूषित पानी पीने से किशोरी की मौत हुई है।