फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Porter dies in road accident

Auraiya News: सड़क हादसे में पल्लेदार की मौत

Mon, 20 Oct 2025 07:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Oct 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Porter dies in road accident
फोटो-20एयूआरपी19- मृतक राजेश कुमार की फाइल फोटो।
दिबियापुर। सड़क हादसे में साइकिल सवार पल्लेदार की मौत हो गई। पुलिस का उसका शव हरचंदपुर रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला। छोटे भाई का कहना है कि वह रविवार को दिबियापुर में आलू मील में पल्लेदारी करने गया था। वापस आते समय हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव औतो निवासी राजेश कुमार (50) पल्लेदार थे। रविवार को दिबियापुर स्थित आलू मील में पल्लेदारी करने गए थे। देर रात मील से साइकिल लेकर घर के लिए निकले थे। सोमवार तकड़े करीब तीन बजे उसका शव हरचंदपुर रोड पर गढ़े का पुरवा के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से पुलिस को आलू की बोरी व उसकी साइकिल मिली है।
विज्ञापन

पुलिस सड़क हादसे में मौत की आशंका जताई है। जानकारी पर छोटा भाई पप्पू पुत्र दिवारी लाल अन्य परिजन के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव को देख परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। छोटे भाई ने बताया कि मृतक के दो बेटे राहुल, शिवम व एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है जबकि बेटे अभी नाबालिग है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने नाम की जमीन बेच दी थी। इससे अब परिजनों का भरण पोषण का संकट आ गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि वाहन की टक्कर से पल्लेदार की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दीपावली पर घर जा रहे चार युवक सड़क हादसे में घायल
अजीतमल। कानपुर देहात थाना गजनेर के गांव तुरा निवासी मोहित, लकी, पास के गांव कुरसेना निवासी राघवेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। रविवार को जनपद प्रतापगढ़ थाना खटोला के गांव रानीपुर निवासी साथी साहिल के साथ दीपावली पर कार से घर के लिए निकले थे। सोमवार तड़के चार बजे अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-इटावा स्थित गांव मुरादगंज के पास कार में पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे चारों कार सवार घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। वहां से मोहित व राघवेंद्र को रेफर कर दिया गया। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)

-------
फोटो-20एयूआरपी21- थाना में खड़ा ट्रक। संवाद
ट्रक ने मोपेड सवार दो पीआरडी जवान को मारी टक्कर, एक गंभीर
अयाना। दिबियापुर थाना क्षेत्र गांव बिझाई निवासी पीआरडी जवान हाकिम सिंह व शफरुद्दीन की रविवार रात को अयाना गांव ड्यूटी लगी थी। सोमवार सुबह चार बजे ड्यूटी पूरी होने के बाद दोनों जवान घर जा रहे थे। अयाना थाना के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इससे हाकिम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शफरुद्दीन को मामूली चोट आईं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों जवानों को सीएचसी अयाना पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने हाकिम सिंह की हालत नाजुक देखते हुए उनको सैफई रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-20एयूआरपी19- मृतक राजेश कुमार की फाइल फोटो।

फोटो-20एयूआरपी19- मृतक राजेश कुमार की फाइल फोटो।

फोटो-20एयूआरपी19- मृतक राजेश कुमार की फाइल फोटो।

फोटो-20एयूआरपी19- मृतक राजेश कुमार की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed