फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Poonam's death became the pahelee of auraiya

पहेली बन गई औरैया की पूनम की मौत

Sun, 11 Jan 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 11 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Poonam's death became the pahelee of auraiya

सिकंदरा क्षेत्र में मिली पूनम की मौत किसी अन्य कारण से नहीं बल्कि फांसी पर लटकने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने की अटकलों पर विराम लग गया है।

विज्ञापन


गौरतलब रहे कि सात जनवरी को सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाल की मडै़या के निकट एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला था। इस मामले में मृतका के फूफा राजू निवासी मटहौली ने पूनम की शिनाख्त की थी। पूनम औरैया से सिकंदरा कैसे आई, उसे कौन लेकर आया। यह सवाल पूनम की मौत के बाद दफन हो गए थे।

विज्ञापन


इधर, परिजनों द्वारा इस मामले में किसी पर शक न जाहिर करने के कारण पुलिस परिजनों को शक के दायरे में ले आई। सिकंदरा पुलिस को उम्मीद थी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नए तथ्य सामने आएंगे, लेकिन, रिपोर्ट में हैगिंग आने के कारण पुलिस अब नए सिरे से जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदरा थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि उन्हें अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आखिर किसके कहने पर पूनम ने उठाया कदम- औरैया/ कानपुर देहात। पूनम औरैया के सैनिक कालोनी से सिकंदरा कैसे आई। यह जानने के लिए सिकंदरा पुलिस नए सिरे से जांच में जुटी है। पुलिस पूनम के कालेज में पढ़ने वाले उसके सहपाठियों से भी पूनम के बारे में जानकारी कर रही है।

पुलिस पूनम के स्वभाव आदि के बारे में शिक्षकों के संपर्क में है। इधर, मौत के लिए पूनम ने अपना घर छोड़ कई किलोमीटर दूर फूफा के घर के निकट का स्थान क्यों चुना। इस बात का पता लगाना सिकंदरा पुलिस के लिए आसान नहीं है।

मृतका के पिता गजराज सिंह की माने तो पूनम के पास कोई मोबाइल नहीं था। पिता की बात पर यकीन करें तो इस दशा में मोबाइल न रखने वाली छात्रा कालेज से इतनी दूर कैसे और किसके कहने पर आई।


पुलिस को शक है कि पूनम किसी परिचित के साथ ही आई होगी। यह परिचित कौन है। इसे खोजने के लिए पुलिस सिकंदरा से लेकर औरैया तक उसके सभी रिश्तेदारों तक मौजूद सभी से पूछताछ कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed