फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political,SP,meetiang,auraiya

कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सरकार बनाने का लिया संकल्प

Mon, 15 Nov 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
political,SP,meetiang,auraiya
औरैया। सपा जिला कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ विधानसभा वार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चुनाव की तैयारियों पर दावेदारों से बातचीत की। चुनाव में जीत का मंत्र देने के साथ ही सरकार बनाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा सोमवार सुबह लगभग 11 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां बैठक कर कार्यकर्ताओं की सक्रियता परखी। इसके बाद बिधूना, दिबियापुर और औरैया विधानसभा के दावेदारों और विधान सभा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सेक्टर व बूथ की समीक्षा की। जिसमें तमाम मुद्दों पर बारीकी से विचार विमर्श किया गया। अपने अनुभवों को साझा करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद भारतीय राजनीति के इतिहास में यह एक बुरा दौर है।
विज्ञापन

ध्रुवीकरण की राजनीति ने आम जनता की जरूरतों शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास व रोजगार के मुद्दों से ध्यान भटका दिया गया है। कहा कि भारतीय राजनीति में ध्रुवीकरण के प्रयोग ज्यादा समय तक चलने वाले नही हैं। जनता की भी अब यही मांग है कि उसे नफरत की सियासत की जगह शिक्षा, रोजगार, विकास व तकनीकी सुविधा चाहिए। इसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश के वर्ष 2022 में होने वाले चुनावों से हो जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजवीर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, विनोद यादव कक्का, प्रभाकर पांडेय, रचना सिंह, अवधेश भदौरिया, अमित यादव, अनुज यादव, हिमांशु पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed