{"_id":"6186cb4abf5bdf011f34f9cd","slug":"political-cm-auraiya-lokarpan-auraiya-news-knp662448076","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आने की आस में जमे रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आने की आस में जमे रहे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। शनिवार को बरमूपुर स्थित मेडिकल कालेज का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास किया। इधर बरमूपुर गांव आने की आस में काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। हालांकि ग्रामीणों को यहां मुख्यमंत्री के न आने की जानकारी हुई तो वह मायूस होकर लौटे।
गुरुवार शाम से समाधान पुरवा से लेकर बरमूपुर के बीच बनी सड़क को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी मशीन लगी रही। रातोंरात इस रास्ते का कायाकल्प किया जा रहा था। समाधान का पुर्वा में बने पंचायत भवन को जाने वाले रास्ते व भवन का भी ठीक किया गया।
शनिवार को निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के गेट पर शिलान्यास पत्थर भी लगा दिया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि शनिवार को यहां मुख्यमंत्री आऐंगे। ग्रामीणों का कुछ दुख दर्द भी जानेंगे। इसके चलते शनिवार को यहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। हालांकि जब मुख्यमंत्री यहां नहीं आए तो सभी लोग मायूस होकर लौट गए।