फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

कांग्रेसियों ने पद यात्रा निकाल लगाए भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे

Mon, 09 Aug 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
political
औरैया। अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर कांग्रेसियों ने सोमवार को दिबियापुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत पद यात्रा निकाली। कांग्रेसियों ने जन समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

पद यात्रा की शुरुआत दिबियापुर विधान सभा क्षेत्र के कस्बा अछल्दा स्थित नहरकोठी से हुई। कांग्रेसी पांच किलोमीटर का सफर तय कर ब्लॉक परिसर पहुंचे। प्रदेश सचिव विकास अवस्थी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याओं, महिला अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरी है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को सदर और बिधूना विधान सभा क्षेत्र में पद यात्रा का आयोजन होगा। पार्टी ने सभी ब्लॉकों और न्याय पंचायतों तक कमेटी का गठन कर लिया है। पार्टी पूरी तरह से चुनाव में उतरने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी पूरे दम से चुनाव लड़ेगी। किसने बिगाड़ा उत्तर प्रदेश के नारे के साथ चुनावी बिगुल भी फूंका जाएगा। इसमें योगी सरकार की विफलता बताई। इसके लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने बताया कि कांग्रेस का जनाधार उत्तर प्रदेश में बढ़ा है। विधान सभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। पद यात्रा के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित, रेशमा बेगम, हरनरायन सिंह शाक्य, शोभित त्रिपाठी, प्रेमप्रकाश द्विवेदी, रमेश बाथम, हृदयेश पांडेय, मनोज पाल, सिपाही लाल निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed