{"_id":"5fe234c68ebc3e41d63e5598","slug":"political-auraiya-news-knp6015409192","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के आवास पर कांग्रेसी बजाएंगे ताली और थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के आवास पर कांग्रेसी बजाएंगे ताली और थाली
विज्ञापन
औरैया। कांग्रेस का स्थापना दिवस जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले भर में पद यात्राओं का आयोजन होगा। वहीं, चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के मौके पर सत्तापक्ष के विधायक के आवास पर ताली-थाली बजाकर कांग्रेसी आक्रोश व्यक्त करेंगे।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने बताया कि 28 दिसंबर को पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए प्रांतीय नेताओं ने दिशा निर्देश दिए हैं। स्थापना दिवस के मौके पर जिले भर में पद यात्राएं निकाली जाएंगी। साथ ही पार्टी के वृद्ध कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 23 दिसंबर को किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर भाजपा विधायक के आवास पर कार्यकर्ता ताली व थाली बजाकर किसानों की समस्याओं को बताएंगे और उनके निराकरण की मांग करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 23 दिसंबर को कृष्णा धाम गेस्ट हाउस में बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश सचिव विकास अवस्थी हिस्सा लेंगे और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपेंगे। बैठक में सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।