फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

सपाइयों ने किया प्रदर्शन, लिए गए हिरासत में

Tue, 08 Dec 2020 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
political
औरैया/अछल्दा। कृषि कानूनों के विरोध में समर्थन का ऐलान के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री को लखनऊ में हिरासत में लेने की जानकारी मिलते ही सपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित सपाइयों ने जगह-जगह प्रदर्शन कर थानों का घेराव कर अपनी गिरफ्तारी दी। पुलिस ने कुछ समय तक हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। वहीं, अछल्दा में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश पोरवाल और पूर्व सांसद प्रदीप यादव को हिरासत में लिया गया। शाम को इन्हें भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सपाइयों को अपने-अपने क्षेत्रों में साइकिल रैली निकालकर कृषि कानूनों के विरोध में जागरूक करने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर प्रशासन चौकन्ना नजर आया। शहर में पुरानी नुमाइश मैदान से सपाइयों ने साइकिल रैली निकालने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर एसडीएम रमेश चंद्र व सीओ सदर सुरेंद्र नाथ यादव ने सपाइयों को ज्ञापन लेकर समझा-बुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन

मानपुर में जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, पूर्व जिला पंचायत मो. इरशाद के नेतृत्व में सपाइयों ने गांव में पर्चे बांटकर कृषि कानून के विरोध में ग्रामीणों को जागरूक किया। यहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर सपाइयों ने कोतवाली का घेराव किया। यहां पर पुलिस ने सपाइयों को हिरासत में ले लिया। इस मौके पर ओम प्रकाश ओझा, गनेश सिंह, जितेंद्र दोहरे, सर्वेश बाबू गौतम, अनुज यादव, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अछल्दा में सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले थे। पूर्व सांसद व विधायक प्रदीप यादव और सपा के नगर पंचायत के चेयरमैन राजेश पोरवाल समेत कई लोगों को पुलिस ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए प्रदर्शन करने से रोक दिया। पुलिस ने इन्हेें हिरासत में ले लिया। बाद में शाम को छोड़ दिया।
पुलिस से सपाइयों की हुई झड़प
सहायल/सहार (औरैया)। सहार ब्लॉक के सौथरा अड्डा पर सोमवार को सपा के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसी बीच पुलिस व सपाइयों के बीच झड़प भी हुई है। पुलिस ने दो रोडवेज बसों से सपाइयों को हिरासत में लेकर असेनी जनता इंटर कालेज भेज दिया। जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने बताया जब से देश में प्रदेश में भाजपा सत्तारूढ़ हुई है, तब से किसानों की समस्याओं में लगातार वृद्धि हुई है।

बिधूना। सपा कार्यकर्ताओं को बिधूना कोतवाली में हिरासत में रखा गया। सपा के पूर्व प्रत्याशी दिनेश वर्मा गुड्डू, विधानसभा अध्यक्ष राम सनेही पाल, अनिल यादव, लकी, दयाशंकर सक्सेना, शिवम यादव, सुरेंद्र यादव, सौरभ यादव आदि ने भाजपा सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अशोक वर्मा, नरेश यादव, सत्या अहीर, अरबाज मंसूरी, निर्मला सेंगर, सौरभ यादव, आफताब अली, राहुल स्वर्णकार, गोपाल गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed