{"_id":"5fce71328ebc3ecfde6c8db8","slug":"political-auraiya-news-knp59860669","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेताओं ने पैदल मार्च कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेताओं ने पैदल मार्च कर जताया विरोध
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। भारतीय किसान यूनियन (उत्तर प्रदेश) ने सोमवार को तहसील परिसर में आयोजित किसान पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। किसान पंचायत के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसील से उप मंडी स्थल तक पैदल मार्च कर नारेबाजी की। मंडी के अधिकारियों से वार्ता कर एमएसपी रेट पर किसानों की धान खरीद किए जाने पर जोर भी दिया।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री विपिन कुमार सिंह तोमर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान कानून को रद्द किए जाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को पूर्ण रुप से लागू किए जाने, पराली अध्यादेश विद्युत अधिनियम विधेयक को वापस लिए जाने, किसानों की फसलों का एमएसपी कानूनी रूप से संसद में बिल लाकर पास किए जाने आदि मांगे की गई हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर कानपुर मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह चैहान ने किसानों की एमएसपी पर धान खरीद न किए जाने पर सरकार की नीति पर आक्रोश प्रकट किया। यहां मंडल अध्यक्ष कानपुर अनिल कुमार सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, यजवेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह सेंगर, अभिनव सिंह, आदेश कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।