फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

बैठक के दौरान 2022 को लेकर सपाईयों ने की चर्चा

Mon, 12 Oct 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
political
औरैया। जिला सपा कार्यालय में रविवार को लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। सपाइयों ने लोकनायक को याद करते हुए युवाओं से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। साथ ही 2022 के चुनाव को लेकर भी विचार मंथन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में सभी ने लोकनायक के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल ने कहा कि भारतीय समाज की समस्याओं को मुख्य रूप से उजागर करने का काम जयप्रकाश नारायण ने किया। उन्होंने कहा कि पार्टी उनके बनाए रास्तों पर चल रही है। आज के युवा भी उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन

पार्टी के जिला महासचिव ओमप्रकाश ओझा ने बताया कि समाज सेवा में समर्पित रहने के कारण 1965 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण को मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। रामपाल यादव ने कहा कि लोकनायक का जीवन संघर्षों से भरा रहा। अफसोस सिर्फ इस बात का रहा कि उनको भारत रत्न का पुरस्कार उनकी मृत्यु के बाद 1999 में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीताराम शाक्य, शफीक खान, श्याम बाबू यादव, तेहराज सिंह यादव, जितेंद्र दोहरे, प्रो. इफ्तिखार हसन, विपिन गुप्ता, अजय पाल जाटव, हाफिज अब्दुल सत्तार, ऋषभ त्रिपाठी, जयवीर सिंह दोहरे, पुष्पेंद्र यादव, हिमांशु पाल, महेंद्र तिवारी, रवि दोहरे, शिवम सक्सेना, मुकेश कोरी, घनश्याम यादव, अजय यादव, रविंद्र राठौर व सपा के जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed