फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

सांसद ने किया पैदल मार्च, जगह-जगह हुआ स्वागत

Thu, 17 Oct 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
political
सहायल/कंचौसी। भाजपा की संकल्प यात्रा के तहत कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने बुधवार को गांव लहरापुर में पैदल मार्च कर लोगों से संवाद किया। साथ ही चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भाजपाइयों व क्षेत्र के लोगों ने फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। उधर, कंचौसी में भी सांसद ने पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

संकल्प यात्रा के अंतर्गत सांसद सुब्रत पाठक ने पैदल मार्च की शुरुआत उपरेगा गांव से की। यहां लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गांव मनोयण पहुंचने पर जनता ने स्वागत किया। गांव ठाकुर पट्टी में किशन कुमार के यहां भी कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया।
विज्ञापन

लहरापुर में सांसद ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद लहरापुर बाजार में जन सहयोगी इंटर कालेज पहुंचे। इस दौरान मंडल महामंत्री अरविंद मिश्रा उर्फ सोनू, जिला मंत्री विकास गौर व लहरापुर प्रधान अजय दुबे के अलावा अजय शुक्ला, पंकज मिश्रा, विशाल, रवि, रविंद्र चौहान उर्फ बड़े मुन्नू व रवि भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कंचौसी में बुधवार को सांसद सुब्रत पाठक गांधी संकल्प यात्रा लेकर पंहुचे। कस्बे के भोलेनाथ के मंदिर पर सभा संबोधित कर केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं। सांसद ने लोगों से अपील की कि प्लास्टिक प्रतिबंधित है। इसका उपयोग न करें। जल की बर्बादी न कर जल संचयन करें तथा पर्यावरण की चिंता करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी देखभाल करें।

इस मौके पर बबलू पंडित, मझले पंडित, बीनू शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख झींझक बब्बन शर्मा, राघव तिवारी, रविंद्र सिंह सेंगर, मनोज पालीवाल, गिरीश सिकरवार, राजेश बाथम, पारुल दुबे, रबी भदौरिया ने सांसद का स्वागत किया। यहां से पदयात्रा कानपुर देहात के धौकलपूर्वा, राजपुर, किशोर क्षेत्र के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed