फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

देश की खराब हो रही दशा सुधारने में कांग्रेस ही निभाएगी अहम भूमिका

Fri, 20 Sep 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
political
औरैया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को नेताओं ने जनता के बीच रहने और पार्टी मजबूती के टिप्स दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता विधायक अजय सिंह लल्लू और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी पहली बार नगर में आए। उनके प्रथम नगर आने पर जिले की सीमा और शहर में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इन नेताओं ने श्रीसंकट मोचन धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विधायक अजय सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से देश के हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे है।
विज्ञापन

आज देश मंदी से जूझ रहा है, तो कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार का दावा करने वाली सरकार के कार्यकाल में कंपनियों से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। ऐेसे में देश में बेरोजगारों की संख्या भी बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि देश की खराब हालत को सुधारने का रणनीति सिर्फ कांग्रेसी नेताओं में हैं। जनता के हितों की योजनाएं भी कांग्रेस सरकार में चलीं। आज योजनाओं के नाम पर गरीबों से वसूली हो रही है। जिससे जनता इस सरकार के खिलाफ जा चुकी है। कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती को बनाने के लिए जनता के बीच रहे। उनकी समस्याओं को सुने और निराकरण कराएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित, सरिता सिंह, शिव किशोर त्रिपाठी, रामू पेंटर, दिलीप गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, किशन, शरद अग्रवाल, अशोक तिवारी, शेखर मिश्रा, अनिल सिंह, हरिओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed