फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police who report on the form

जिले के सात हिस्ट्रीशीटरों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही शुरू

Wed, 25 Sep 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police who report on the form
हेड...
विज्ञापन

फार्म पर रिपोर्ट लगाने वाले पुलिस
कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
क्रासर...
-आईजी के आदेश पर सात हिस्ट्रीशीटरों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही शुरू
-ऐसे लोगों के फार्म पर रिपोर्ट लगाने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। आपराधिक इतिहास छिपाकर शस्त्र लाइसेंस बनवाने वाले व लाइसेंस बनने के बाद जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए, ऐसे लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए कानपुर के आईजी रेंज का आदेश जारी होते ही हड़कंप मच गया है। पूरे परिक्षेत्र में चलाए गए 15 दिवस का शस्त्र लाइसेंस चेकिंग अभियान में औरैया जिले के सात शस्त्र धारकों को चिह्नित कर उनके लाइसेंस निरस्तीकरण करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यही नहीं हिस्ट्रीशीटर के शस्त्र लाइसेंस बनवाने के फार्म में जिन थानाध्यक्षों व पुलिस कर्मियों ने रिपोर्ट लगाई है उनके खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

आईजी रेंज मोहित अग्रवाल के आदेश पर पिछले दिनों परिक्षेत्र के सभी जिलों में 15 दिवस का शस्त्र लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसमें औरैया जिले के आपराधिक इतिहास वाले सात शस्त्र लाइसेंसियों के नाम सूचीबद्ध किए गए हैं। इस संबंध में आईजी के आदेश पर आपराधिक इतिहास वाले शस्त्र लाइसेंसी सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरसेन निवासी अहिवरन सिंह पुत्र मल्लू प्रसाद व कृष्ण पाल सिंह पुत्र गुरुप्रसाद, दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम आशा का पुर्वा निवासी जयकेश कुमार उर्फ भूरे यादव, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र मानिकचंद्र, बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी रमेश चंद्र पुत्र भूरे सिंह व ग्राम डोडापुर निवासी आनंद तिवारी पुत्र सुरेंद्र कुमार तथा बेला थाना क्षेत्र के ग्राम निवादा सिंघा निवासी राजेश कुमार राजा पुत्र नत्थू सिंह राणा के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed