{"_id":"6245ef390f2c2c31fe799424","slug":"police-train-mahila-auraiya-news-knp688607360","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजरी, लेकिन नहीं आईं कोई खरोंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजरी, लेकिन नहीं आईं कोई खरोंच
विज्ञापन
ोटो-31एयूआरपी-10 मालगाड़ी के नीचे रेल ट्रैक पर लेटी महिला
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन का एक वीडियो बुधवार की रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में ट्रैक पर लेटी महिला के ऊपर से मालगाड़ी धड़धड़ाती हुई गुजर गई। पूरी ट्रेन गुजरने के बावजूद महिला को खरोंच तक नहीं आई।
पड़ताल करने पर पता चला कि वीडियो 28 मार्च का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला रेलवे स्टेशन पर टहल रही थी। पेट्रोल के वैगनों वाली मालगाड़ी आती देख महिला दौड़कर ट्रैक पर लेट गई। वहां मौजूद लोगों ने उसको हटाने का भरसक प्रयास किया, परंतु वह नहीं हटी।
तेज गति से मालगाड़ी आती देख सभी हट गए। मालगाड़ी के सभी वैगन तेज गति से महिला के ऊपर से गुजर गए। मालगाड़ी जाने के बाद महिला उठ खड़ी हुई। उसके खरोंच तक नहीं आई थी। यह देखकर वहां मौजूद लोग कहने लगे जाको राखे साइयां, मार सके न कोय...।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर आरपीएफ थाना एवं जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आरपीएफ ने महिला से पूछताछ की। थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार 28 मार्च को हुई घटना के बाद महिला ने अपना नाम बसंती पत्नी रामवीर निवासी दिबियापुर बताया।
बताया कि पाता में रहने वाले बेटे से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर वह आत्महत्या करने आई थी। प्रभारी के अनुसार पति को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया गया था।