{"_id":"65b167f9c4bd812f270570f6","slug":"police-personnel-matched-step-in-rehearsal-auraiya-news-c-211-1-aur1002-7906-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रिहर्सल में पुलिस कर्मियों ने मिलाए कदम से कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रिहर्सल में पुलिस कर्मियों ने मिलाए कदम से कदम
Thu, 25 Jan 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
ककोर। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड को लेकर बुधवार को पुलिस के जवानों ने ककोर स्थित तिरंगा मैदान पर रिहर्सल किया। इस दौरान एसपी चारू निगम ने परेड की तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा के लिहाज से भी जिले भर में पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
ककोर मुख्यालय स्थित तिरंगा मैदान पर सुबह साढ़े 11 बजते ही पुलिस के बूटों की ठक-ठक गूंजने लगी। पुलिस की अलग-अलग टुकड़ी हाथों में शस्त्र लेकर परेड में कदम से कदम मिलाकर चलते दिखी। वहीं बाइक सवार डायल 112 जवानों का दस्ता, महिला पुलिस का दस्ता, फायर ब्रिगेड, पुलिस कंट्रोल रूम का दस्ता एक के बाद एक सलामी मंच से गुजरे। इसके बाद अधिकारियों ने कार से परेड का निरीक्षण कर पुलिस कर्मचारियों की ड्रेस से लेकर पगड़ी तक की खामियों को जांचा।
एसपी चारू निगम ने बताया कि 26 जनवरी को आयोजित परेड को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया गया है। सब कुछ सही मिला। कहीं कोई खामी दिखी भी है तो उसे दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार परेड को बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से और भव्य बनाया गया है।