{"_id":"5e4ad6c78ebc3ef2d1746925","slug":"police-officers-bank-checking-of-security-reason-in-auraiya-auraiya-news-knp5452908140","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः पुलिस ने बैंकों में सुरक्षा के इंतजाम परखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः पुलिस ने बैंकों में सुरक्षा के इंतजाम परखे
विज्ञापन
बैंक के बाहर दिखे संदिग्ध लोगों को भगाते सीओ बिधूना मुकेश प्रताप ङ्क्षसह
- फोटो : AURAIYA
औरैया। जनपद में सोमवार को चलाए गए बैंकों की चेकिंग अभियान में पुलिस ने लोगों को सुरक्षा के उपाय बताए। इस दौरान बैंक पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था परखी। साथ ही बैंक प्रबंधक को भी सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा बैंकों के आसपास नजर आए संदिग्ध लोगों को भी बुलाकर चेतावनी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बैंक में उपस्थित लोगों को बताया कि बैंक के अंदर व बाहर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो तत्काल डायल 112 नंबर पर फोन करके सूचना दें। जिससे समय रहते उसका पता लगाया जा सके।
सोमवार को बैंक खुलते ही जिले भर के थाना क्षेत्रों में संचालित विभिन्न बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच पड़ताल की गई।
इस मौके पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह व सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय के अलावा थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में संचालित बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने बैंकों में लगे अलार्म, सीसीटीवी कैमरे के अलावा ड्यूटी पर लगे गार्डों की भी जांच पड़ताल की और बैंकों के अंदर खड़े संदिग्ध दिख रहे लोगों की चेकिंग भी की। इसके साथ ही बैंक प्रबंधकों को भी सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया।