फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police investigated the scene and questioned the ARTO

Auraiya News: पुलिस ने की घटनास्थल की जांच, एआरटीओ से पूछताछ

Mon, 25 Nov 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police investigated the scene and questioned the ARTO
औरैया। एआरटीओ की टीम को ओवरलोड डंपर के चालक ने शनिवार रात कुचलने का प्रयास किया। मामले में रविवार को कुदरकोट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही एआरटीओ से पूछताछ की। इधर घटना को लेकर लोगों में भी चर्चा रही। थाना पुलिस चालक की गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही चालक की गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि एआरटीओ ने फरार डंपर के खिलाफ 2.80 लाख रुपये जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर कुदरकोट थाना प्रभारी नीरज शर्मा पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंची। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही मौके पर आए एआरटीओ सुधेश कुमार से घटना के संबंध में पूछताछ की। एआरटीओ सुधेश तिवारी ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ कुदरकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किलो मीटर संख्या 278 के समीप ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

जालौन की ओर जाने वाले एक डंपर को ओवरलोड आता देख टीम ने रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने स्पीड बढ़ाते हुई टीम पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह टीम ने अपने आप को बचाया। तभी चालक ने डंपर की स्पीड तेज की और भाग निकला। काफी दूर कर डंपर का पीछा किया गया। ताखा स्थित टोल बूथ पर बूम तोड़ते हुए चालक फरार हो गया। एआरटीओ ने बताया कि घटना 21 नवंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि डंपर बालू से ओवरलोड भरा था। इस घटना की जानकारी एआरटीओ ने कुदरकोट पुलिस को दी। एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी कुदरकोट नीरज शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। डंपर चालक की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगाई गई है। रविवार को पुलिस ने एक स्थान पर छापा भी मारा। लेकिन सफलता नहीं मिली। जल्द ही टीम डंपर के चालक को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed