फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police interrogated the doctor of private clinic

Auraiya News: पुलिस ने निजी क्लीनिक के डॉक्टर से की पूछताछ

Mon, 18 Mar 2024 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police interrogated the doctor of private clinic
अयाना। एक पति ने शनिवार को अयाना निवासी पत्नी पर तीन माह के बच्चे को यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगाया था। मामले में रविवार को पुलिस ने निजी क्लीनिक के डॉक्टर से जानकारी की। इधर पुलिस ने दूसरे दिन भी यमुना नदी में मासूम की खोजबीन जारी रखी।
विज्ञापन

आगरा के कुबेरपुर द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी रजत सिकरवार ने रविवार को अयाना थाना पहुंचकर पत्नी व ससुरालियों के खिलाफ बेटे को नदी में फेंक कर हत्या करने की तहरीर दी। वहीं मामले में पुलिस ने महिला व निजी अस्पताल के डॉक्टर से पूछताछ की है। अयाना निवासी बीनू भदौरिया की बेटी गार्गी की शादी 2022 में आगरा निवासी रजत के साथ हुई थी। दोनों में अनबन के चलते रक्षाबंधन से गार्गी मायके में रहती है। यहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। शनिवार सुबह पति रजत ने 112 पर फोन कर जानकारी दी कि पत्नी ने विवाद के चलते उसके बच्चे को बीझलपुर स्थित यमुना नदी में फेंक दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि मामले में मुरादगंज के एक निजी डॉक्टर से पूछताछ की गई है। इसमें डॉक्टर ने बताया कि गार्गी निमोनिया से पीड़ित बच्चा लेकर आई थी। उसने बच्चों का उपचार ना करने की बात कहकर कानपुर या सैफई जाने की सलाह दी थी। फिलहाल मामले की जांच एसआई सुरेंद्र कुमार को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed