फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police from more than 15 districts were contacted, but identification could not be established.

Auraiya News: 15 अधिक जिले की पुलिस से किया संपर्क नहीं हो सकी शिनाख्त

Wed, 23 Sep 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Police from more than 15 districts were contacted, but identification could not be established.
बेला। थाना क्षेत्र के गांव दलपपुर के पास 20 सितंबर को एक युवती का शव गड्ढे में मिला था। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में ऑनर किलिंग की आशंका भी जताई है। शव मिलने के बाद उसकी पहचान कराने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के गांवों में शव की तस्वीर भेजकर शिनाख्त की कोशिश की। बाद में शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया था। पहचान के लिए पुलिस ने 15 से अधिक जिलों की पुलिस से संपर्क किया। इनमें कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, जालौन और मैनपुरी शामिल हैं। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। युवती का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को पैनल द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने ऑनर किलिंग की आशंका पर गांव से बाहर गई युवतियों के परिजनों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि वे सभी अपनी रिश्तेदारी में सुरक्षित थीं। पुलिस टीम ने संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के 10 दिन पुराने फुटेज भी खंगाले। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed