{"_id":"62e81f4aed073a22b03c8106","slug":"police-failed-to-hide-the-incident-of-robbery-auraiya-news-knp710711034","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः लूट की घटना छिपाने में पुलिस रही असफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः लूट की घटना छिपाने में पुलिस रही असफल
विज्ञापन
यही पर मिला बैग, छानबीन करती पुलिस। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल। गुजरात से अयाना आ रहे तीन परिवारों के साथ बाइक सवार लुटेरों ने 28 जुलाई की देर रात को तमंचे के बल पर लूट व मारपीट की थी। पीड़ित ने मुरादगंज चौकी में तहरीर दी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार सुबह ग्रामीण की सूचना पर पुलिस जैनपुर गांव पहुंची, जहां बैग व कपड़े पड़े मिले। बैग व कपड़ों गुजरात के लोगों के निकले, जिससे पुलिस की पोल खुल गई।
गुजरात के जिला सूरत के गुर्मावली मस्जिद, हरीपुरा वरियम बाजार में रहने वाले अफसर खां, दिलशाद व शमशाद अपने परिजनों के साथ 27 जुलाई को अपने पैतृक गांव अकबरपुर अयाना में शमशाद की मां के चालीसवां में शामिल होने आ रहे थे। 28 जुलाई को इटावा में उतरे और किराये की ऑटो से गांव आने लगे। रात करीब साढ़े 12 बजे भीखेपुर गांव के पास बाइक सवार दो लोगों ने ऑटो रोका।
आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट की ओर तमंचे के बल पर मोबाइल, अटैची व 40 हजार रुपये समेत अन्य सामान लूट लिया था। इस संबंध में अफसर खां ने मुरादगंज चौकी में तहरीर दी थी, पर पुलिस ने मामले के कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ सामान जैनपुर गांव के पास पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को बेग, कपड़े समेत आदि सामान बरामद हुआ। पास में कागजात मिले जिससे पुलिस ने अफसर व शमशाद से संपर्क किया। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मौके पर मुरादगंज चौकी प्रभारी को भेजा गया है। वह खुद भी मामले को देख रहे है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।