{"_id":"64e6540501fdba12050c87f4","slug":"police-empty-handed-in-robbery-case-from-salesman-of-beer-shop-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-2161-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बीयर दुकान के सेल्समैन से लूटपाट मामले में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बीयर दुकान के सेल्समैन से लूटपाट मामले में पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। बीयर ठेका के सेल्समैन से लूटपाट के मामले में 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ रही। इस दौरान पुलिस की चार टीमों ने दिबियापुर एवं आसपास के कस्बों के लगभग 50 स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को कुछ विशेष हाथ नहीं आया।
सोमवार रात लगभग दस बजे दिबियापुर में बीयर ठेके पर तैनात सेल्समैन विमल उर्फ सोनू तिवारी दुकान बंद करके बाइक से अपने गांव देवरांव जा रहे थे। बाइक सवार तीन लुटेरों ने फायरिंग करके विमल से बाइक, मोबाइल एवं 48 हजार रुपये लूट लिए थे। विमल के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर पुलिस की चार टीमें घटना के खुलासे के लिए लगीं हैं। घटना के लगभग 36 घंटे बीतने के बावजूद पुलिस टीमें खाली हाथ हैं। थाना पुलिस के अनुसार अभी तक दिबियापुर से लेकर बिधूना तक सौंथरा अड्डा, सहार, अछल्दा, दिबियापुर, रामगढ़, हरचंदपुर में लगे लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
छह संदिग्धों को पकड़कर पुलिस उनसे पूछताछ कर चुकी है, लेकिन पुलिस अभी तक खाली हाथ है। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल ने बताया कि पुलिस टीमें घटना के खुलासे के लिए लगीं हैं। सर्विलांस समेत कई अन्य तकनीक का सहारा लेकर जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।