{"_id":"6505fb406c3133b75503cc17","slug":"police-caught-three-thieves-hiding-in-the-fields-motor-recovered-auraiya-news-c-211-1-aur1003-2984-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खेत में छिपे तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ा, मोटर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खेत में छिपे तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ा, मोटर बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐरवाकटरा।
थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के एक नलकूप से चोरी हुई मोटर के मामले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से चोरी की मोटर व अवैध असलहा बरामद किया है। सभी को पुलिस ने जेल भेजा है।
थाना प्रभारी राकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को बरौना कलां चौकी प्रभारी विजय कुमार ने मुखबिर की सूचना पर रघुनाथपुर के पास एक खेत में छिपे तीन युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम रजनेश, अजय व रामदेव निवासी रघुनाथपुर बताया। तलाशी में रजनेश व अजय के पास से एक-एक तमंचा, कारतूस व बोरी में बंद पानी की मोटर बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गुरुवार रात को उन्होंने गांव अंकित यादव के नलकूप से मोटर चोरी कर पास के धान के खेतों में छिपा दी थी। वह लोग मोटर को खेत से उठाकर बेचने जा रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।