फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police caught the murderer husband

Auraiya News: हत्यारोपी पति को पुलिस ने दबोचा

Sat, 08 Jun 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police caught the murderer husband
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव असेनी समीप आम के बाग में शुक्रवार सुबह पत्तों के ढेर के बीच महिला का शव छिपा मिला। मामले में शनिवार को मृतका के पिता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां बेटी की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मृतका के पति, सास व ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं देर शाम हत्यारोपी पति को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

लखनऊ शहर के थाना नाका हिंडोला मोती नगर निवासी रामशंकर तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 फरवरी 2024 को उसने अपनी बेटी पल्लवी (20) का साईं ट्रस्ट ऐशबाग में सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहायल थाना क्षेत्र के गांव बर्रू निवासी सुमित कुमार के साथ शादी कराई थी। दोनों की फोन पर बातचीत होती थी। शादी के बाद बेटी जब ससुराल पहुंची तो ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

कई बार बेटी ने प्रताड़ित किए जाने की सूचना दी। करीब एक माह पहले पल्लवी मायके में थी। 29 मई को दामाद सुमित राठौर बेटी पल्लवी को ससुराल ले गया। पांच व छह जून को पल्लवी ने अपनी मां मनीषा को फोन से बताया कि वह पति के साथ उन्नाव व कानपुर घूमने आई है। सात जून को पल्लवी ने बताया सुमित दहेज के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालीजन को दहेज दे देना तभी वह बेटी को सही से रखेंगे। नहीं तो मार देंगे। सात जून की शाम पल्लवी को असेनी समीप आम के बाग में ले जाकर पति सुमित, सास नीरज देवी व ससुर नरेंद्र ने गला दबाकर हत्या कर दी। पूरे मामले में पीड़ित पिता ने पुलिस से गुहार लगाई कि बेटी का शव वापस ले जाने के लिए वाहन का इंतजाम किया जाए।

अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा से बात कर वाहन का इंतजाम करवाया। शव लेकर पीड़ित परिवार लखनऊ के लिए निकल गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी को लेकर दबिश देती रही। अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सास व ससुर हिरासत में हैं। वहीं आरोपी पति की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि देर शाम हत्यारोपी पति को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed