{"_id":"652d8942d5ee49e5800af6b4","slug":"police-caught-husband-who-was-trying-to-murder-his-wife-auraiya-news-c-211-1-aur1003-4148-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पत्नी की हत्या का प्रयास कर रहे पति को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पत्नी की हत्या का प्रयास कर रहे पति को पुलिस ने पकड़ा
Tue, 17 Oct 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम टोल प्लाजा के पास कार में पत्नी को बंधक बनाकर हत्या करने की कोशिश के दौरान पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आरोपी पति के चंगुल से महिला को बचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बंधक बनाकर हत्या की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
रविवार देर रात अनंतराम टोल प्लाजा के पास सर्विस रोड पर खड़ी कार से चीखने की आवाज सुन हाईवे पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मी पास में पहुंच गए। जहां एक युवक महिला से मारपीट करता दिखा। इस पर पुलिस कर्मियों ने पहले सूझबूझ से महिला को सुरक्षित बचाया। साथ ही भाग रहे आरोपी को भी दौड़कर पकड़ लिया। मामले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के अमौआहार निवासी मान सिंह यादव की पुत्री बबली ने बताया कि उसने 27 जनवरी 2022 को इटावा के वैदपुरा थाना क्षेत्र नगला बुधू निवासी रवि यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। आरोप लगाया कि पति ने पहले से ही दो विवाह किए थे। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने इटावा के भरथना थाना क्षेत्र निवासी महिला से शादी की थी। आपस में मन मुटाव के बाद आरोपी ने उसे प्रेम प्रसंग में फंसाकर शादी कर ली। कुछ दिनों बाद दूसरी पत्नी घर पर आने लगी। इसपर पति ने इटावा स्थित फ्रैंड्स कॉलोनी के बगिया अड्डा में लिए किराए के कमरे में उसको रखा। 13 अक्तूबर को पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत उसने फ्रेंड्स कॉलाेनी थाने में की थी। 15 अक्तूबर की रात को पति ने मायके छोड़ने के बहाने से कार में बैठा लिया। अनंतराम टोल प्लाजा के पास उसके हाथ-पांव बांध कर मारपीट करने लगा। आरोप है कि मारपीट के दौरान पति ने उसकी हत्या कर शव नदी में फेंकने की धमकी दी। ई।
सीओ बिधूना भरत पासवान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी रवि यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। वहीं महिला के मायके पक्ष के लोगों ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया है। यदि कोई सुपुर्दगी लेने को तैयार नहीं होगा तो महिला को नारी निकेतन भेजा जाएगा।