फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   police,alert,rail,auraiya news,stop movmemt

रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस रही अलर्ट

Thu, 18 Feb 2021 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
police,alert,rail,auraiya news,stop movmemt
18एयूआरपी16 - प्लेटफार्म पर गश्त करते पुलिस बल के साथ सीओ सिटी। - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर आरपीएफ, जीआरपी एवं दिबियापुर थाना पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन

शाम तक किसानों की ओर से किसी स्थान पर रेल रोकने की कोई घटना न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसपी अपर्णा गौतम ने भी रेलवे स्टेशन फफूंद पर पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
किसानों ने गुरुवार को देश व्यापी रेल रोको आंदोलन की घोषणा की थी। इसे लेकर पुलिस सुबह से ही अलर्ट थी।
रेलवे स्टेशन, केंजरी फाटक, कंचौसी, दिबियापुर में ओवरब्रिज के नीचे आदि स्थानों पर पुलिस टीमें तैनात की गई थीं।
दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल के अनुसार पांच अलग अलग टीमें रेलवे ट्रैक पर निगरानी के लिए भ्रमण पर रहीं थी। इन टीमों में एक दरोगा 4 सिपाही मौजूद शामिल थे।
विज्ञापन

आरपीएफ फफूंद के थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार, उनका क्षेत्र कानपुर देहात के रेलवे स्टेशन मैथा से साम्हो रेलवे स्टेशन तक नौ टीमें तैनात रहीं।
दिबियापुर स्थित फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं एसपी अपर्णा गौतम ने सभी अधीनस्थों को रेल रोको आंदोलन को लेकर पूरे दिन भ्रमण पर रहकर सख्ती से निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शाम तक कहीं पर रेल रोको आंदोलन को लेकर कोई भी किसान सक्रिय नहीं दिखाई दिया। इस दौरान जीआरपी चौकी पुलिस भी मौजूद रही।
अछल्दा स्टेशन पर रहा पुलिस का पहरा
अछल्दा। कस्बे के रेलवे क्रासिंग पर थाना पुलिस तैनात रही। किसी भी समस्या से निपटने के लिए 112 व फायर ब्रिगेड भी खड़ी रही। क्षेत्र में चारों तरफ पुलिस गश्त बढ़ा दी गई थी।
छावनी में तब्दील रहा कंचौसी रेलवे स्टेशन
कंचौसी। किसानों के रेल चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए कंचौसी रेलवे स्टेशन व आसपास पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
सुबह 10 बजे के आसपास सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे। फफूंद स्टेशन से आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार व जीआरपी एसआई राकेश कुमार, मंगलपुर थाना कंचौसी चौकी प्रभारी उमेश चंद्र लगातार निगरानी करते रहे।

वहीं, जिला प्रशासन की ओर से निगरानी की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक औरैया एमपी सिंह को सौंपी गई थी।
तहसीलदार डेरापुर लाल सिंह भी अधिकारियों को सूचना देते रहे। पुलिस प्रशासन की सजगता को देखते हुए कोई भी रेल रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

18एयूआरपी27 - अछल्दा स्टेशन पर पुलिस बल तैनात रहा।

18एयूआरपी27 - अछल्दा स्टेशन पर पुलिस बल तैनात रहा।- फोटो : AURAIYA

18एयूआरपी24 - रेलवे स्टेशन फफूंद पर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश देतीं एसपी अपर्णा गौतम।

18एयूआरपी24 - रेलवे स्टेशन फफूंद पर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश देतीं एसपी अपर्णा गौतम।- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed