फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   polic e incharege suspand for farmerv death

किसान की मौत मामले में चौकी इंचार्ज व सिपाही लाइन हाजिर

Mon, 08 Mar 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
polic e incharege suspand for farmerv death
क्षेत्र के गांव अमावता में किसान की मौत के मामले में मलगवां चौकी इंचार्ज और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। रविवार देर रात परिजनों ने किसान का शव रखकर हंगामा किया था।
विज्ञापन

पुलिस पर वसूली का दबाव बनाने और दहशत में किसान की मौत होने का आरोप लगाया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
गांव अमावता निवासी किसान संग्राम सिंह (40) पुत्र शिवशंकर की रविवार को संदिग्ध हालात में घर में मौत हो गई थी। सीएचसी में मृतक के परिजनों ने हंगामा किया था। ग्रामीणों ने मलगवां चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह व सिपाही विष्णु पर वसूली का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

उनका कहना था कि चौकी पुलिस ने किसान को धमकाया था और उसे बर्बाद करने की धमकी दी थी। एसडीएम रमापति, सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय, सीओ सदर ने ग्रामीणों ेको कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसपी ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed