{"_id":"6aac2f986c5a94cf730227c0","slug":"pm-modis-birthday-celebrated-with-a-spirit-of-service-resolve-and-dedication-auraiya-news-c-211-1-aur1006-151755-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सेवा, संकल्प व समर्पण के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सेवा, संकल्प व समर्पण के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
Thu, 17 Sep 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय हलौआ में बनाई गई रंगोली। संवाद
औरैया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान, मंदिरों में हवन-पूजन और आशीर्वाद का दीया जलाकर शुभकामनाएं दीं गई। शाम को जिले के सरकारी अस्पताल, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, यमुना घाट, प्राइमरी स्कूल सहित अन्य जगहों पर दीपोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत 50 बेड जिला अस्पताल में हुई, जहां युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ब्रजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, विधायक गुड़िया कठेरिया, क्षेत्रीय मंत्री धीरेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया और मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। साथ ही मरीजों में फल वितरित कर पीएम की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
इसके बाद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देवकली मंदिर में हवन-पूजन कर दिए जलाए। राज्य मद्यनिषेध परिषद के उपाध्यक्ष ब्रजेश शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख, डिजिटल सेवाओं और बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है। वहीं जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि यह अवसर सेवा व संकल्प का है। जिससे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचें।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला महामंत्री विशाल शुक्ला, यशवीर सिकरवार, अंकुर तिवारी, पीयूष चतुर्वेदी, अर्जुन दीक्षित, विनय शुक्ला, रामजी मिश्रा, श्यामू अवस्थी, कौशल राजपूत, आशीष कठेरिया, प्रभाकर सेंगर, दीपक पुरवार और मनीष कठेरिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, शाम को जिले भर में साढ़े सात लाख दीयों को जलाया गया।
इसमें प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर, डीएम बृजेश कुमार, सीडीओ राम कृपाल चौधरी सहित अन्य लोग शामिल हुए। उन्होंने पीएम के लंबी उम्र की कामना की। इससे पहले मंत्री गेल गेस्ट हाउस दिबियापुर में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की।