फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pits by truck parked truck, driver killed

खड़े ट्रक से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

Sat, 29 Oct 2016 09:54 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 29 Oct 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Pits by truck parked truck, driver killed
दुर्घटना के बाद हाइवे पर खड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
बीती रात कोतवाली क्षेत्र के पूठा गांव के सामने एक ट्रक दूसरे मौरंग लदे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। जिससे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक में मौजूद दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बिहार निवासी ट्रक चालक बसंत परिचालक उपेंद्र कुमार पुत्र कन्हैया लाल यादव निवासी रानीचक, थाना डोरी, बिहार तथा चनेसर पुत्र पुनी यादव निवासी साहपुर थाना बोधगया बिहार के साथ परचून का सामान लादकर बिहार से आगरा जा रहा था। शुक्रवार रात जब वह पूठा गांव के सामने पहुंचा तो वहां पर हाइवे पर ही एक मौरंग लदा ट्रक खड़ा था। चालक खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और उसी से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक बसंत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि परिचालक उपेंद्र व चनेसर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने देखा तो सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल अखिलेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शनिवार की देर शाम तक परिजन आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed