फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Piquet will look at three kilometers

हर तीन किलो मीटर पर लगेगी पिकेट

Tue, 09 Aug 2016 12:36 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 09 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Piquet will look at three kilometers
punjab police officers - फोटो : amar ujala
हाईवे पर बढ़ रही क्राइम की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अपनी फील्डिंग लगानी शुरू कर दी है। इसके लिए सीओ अजीतमल ने नई रणनीति बनाई है जिसके तहत इटावा बार्डर के अनंतराम से औरैया शहर तक हर तीन किलोमीटर पर पिकेट चौकी बनाई जाएगी। जिससे अपराध होने पर तुरंत बदमाशों को दबोचा जा सके।
विज्ञापन


हाईवे पर बीते दो सप्ताह में छह लूट व अपहरण की घटनाएं हो चुकी हैं। इसको लेकर पुलिस ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। सीओ अजीतमल नरेश सिंह यादव ने बताया कि हाईवे पर लुटेरों से निपटने के लिए पुलिस ने रणनीति बना ली है। चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के साथ हाईवे पर क्राइम को रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए इटावा बार्डर के अनंतराम से औरैया तक करीब 25 किलोमीटर तक हर तीन किलोमीटर पर पिकेट ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी फ्लाईओवरों सहित व्यस्ततम लिंक मार्गाें पर पिकेट की कड़ी नजर रहेगी। इसके साथ ही तीन हाईवेे मोबाइल पुलिस भी गश्त के लिये तैनात की गई है। जो हाईवे पर निकलने वाले संदिग्ध वाहनों, संदिग्ध लोगों, पर निगरानी रखेगी। इस दौरान अगर कोई वाहन चालक शराब पीकर भी गाड़ी चलाते मिला तो कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि इस नई व्यवस्था से हाईवे पर हो रही घटनाओं को रोका जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed