{"_id":"65808c9aff5eafa2380b0825","slug":"pipe-line-burst-water-in-canal-market-auraiya-news-c-211-1-aur1001-6530-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पाइप लाइन फटी, नहर बाजार में पानी ही पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पाइप लाइन फटी, नहर बाजार में पानी ही पानी
Mon, 18 Dec 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा। नहर पुल पर भारी वाहनों की रोकथाम के लिए सोमवार शाम हाइट गेज के लिए गड्ढे की खोदाई करने के दौरान अंडरग्राउंड पानी की पाइप लाइन फट गई। जिससे निकली पानी की तेज धार से कस्बा के नहर बाजार की गलियों में पानी भर गया। वाहन चालक से लेकर पैदल राहगीर इस दौरान बचते-बचाते निकलते नजर आए।
कस्बा से निकली निचली नहर गंग पर बने पुल से भारी वाहनों की रोकथाम के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से हाइटगेज लगाने के लिए सोमवार शाम ट्रैक्टर मशीन से गड्ढे की खोदाई चल रही थी। इस दौरान कस्बा को पेयजलापूर्ति करने वाली अंडरग्राउंड पानी की पाइप लाइन फट गई। जिससे नहर बाजार में भारी मात्रा में सड़काें पर पानी फैल गया। गलियां जलमग्न हो गईं। भारी वाहनों के निकलने से कोई अनहोनी न हो इसके लिए नहर पुल के पास में हाइट गेज लगाने का काम इस सब के बीच जारी रहा।
पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर प्रमोद प्रकाश ने बताया कि सड़क किनारे गड्ढा खोदाई के दौरान अंडरग्राउंड बिछी पानी की पाइप लाइन फट गई है। फिलहाल पुल के एक ओर ही हाइटगेज लग पाएगा। पाइप लाइन ठीक होने के बाद दूसरे छोर पर हाइटगेज लगाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए तिथि घोषित
अजीतमल। तहसील बार एसोसिएशन (एल्डर्स कमेटी) ने चुनाव के लिए निर्धारित प्रक्रिया की तिथियां घोषित की हैं। बार एसोसिएशन (एल्डार्स) अध्यक्ष ब्रजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव के लिए 19 और 20 दिसंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री की जायेगी। 23 दिसंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की जायेगी। यदि जरूरत पड़ी तो 29 दिसंबर को चुनाव कराया जाएगा। जिसके बाद मतगणना करते हुए परिणाम घोषित किया जायेगा।(संवाद)