{"_id":"656246a9b1f13ed2000feae1","slug":"pickup-rider-six-injured-in-truck-collision-two-referred-auraiya-news-c-211-1-aur1001-5700-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार छह घायल, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार छह घायल, दो रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। फफूंद मार्ग पर बझेरा गांव के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक ट्रक ने सामने से पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार छह लोग घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्होंने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
भूपेंद्र कुमार पुत्र सौधन सिंह अपने साथियों मनीष, जंगबहादुर, राकेश, तीरतपाल, दिनेश के साथ हमीरपुर से बरात करके वापस अपने घर कायमगंज फर्रुखाबाद लौट रहे थे। तभी बझेरा गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन पिकअप में फंस गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा भेजा। जहां डॉ. अमरदीप ने प्राथमिक उपचार किया। घायल भूपेंद्र और जंगबहादुर को सैफई रेफर कर दिया।