फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pickup driver missing from Mandi, fear of untoward incident

Auraiya News: मंडी से पिकअप चालक लापता, अनहोनी की आशंका

Sat, 23 Sep 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 23 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver missing from Mandi, fear of untoward incident
औरैया। इटावा जनपद से पिकअप में गेहूं लेकर औरैया मंडी आया पिकअप चालक बृहस्पतिवार की शाम लापता हो गया। चालक आढ़त से गेहूं बिक्री का एक लाख रुपये लेकर निकला था। पुलिस टीम ने चिरूहली के पास महादेव होटल से पिकअप बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में इटावा जनपद के महेवा निवासी किसान सतीश राजपूत ने बताया कि पिकअप चालक दीपू उसकी गेहूं की 36 क्विंटल उपज लेकर औरैया नवीन मंडी स्थित यशोदा नंदन की आढ़त पर गया था। उपज बेचने के बाद एक लाख रुपये लेकर वह घर के लिए निकला था। जिसके बाद मोबाइल से उसका फोन से संपर्क टूट गया। काफी देर तक न लौटने पर आढ़ती यशोदा नंदन से संपर्क किया। इसके बाद खोजबीन शुरू की। किसान ने चालक के अपहरण या अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से पिकअप चालक का पता लगाया जा रहा है। पिकअप चिरूहली समीप महादेव होटल के बाहर खड़ी मिली है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं एएसपी दिगंबर कुशवाहा भी होटल पहुंचे और जांच पड़ताल की। एएसपी ने बताया कि सीडीआर के मुताबिक चालक की अंतिम लोकेशन सुबह नौ बजे के करीब जालौन चौराहे के पास की मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed