फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   people worried for groccries in lockdown

लॉकडाउन की अवधि बढ़ते ही घरों से जरूरत का सामान लेने निकले लोग

Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
people worried for groccries in lockdown
औरैया। लॉकडाउन बढ़ने की सूूचना मिलते ही बुधवार दोपहर दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग जरूरत का सामान जुटाते दिखे। इस दौरान कई जगह कोविड मानक टूटे। कई जगह दोपहर 12 बजे के बाद चोरी छिपे बिक्री होती देखी गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासन ने लॉकडाउन सोमवार तक बढ़ा दिया है। चार दिन तक दुकानें न खुलने की आशंका के बीच लोग जरूरी सामान जुटाने के लिए निकल पड़े। हालांकि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं पर पाबंदी नहीं है, इसके बाद भी किराना की दुकानों पर भीड़ रही। चौराहों पर पुलिस ने भी ज्यादा सख्ती नहीं दिखाई। लोग बेधड़क होकर आते-जाते रहे। दुकानदार आधा शटर गिराकर ग्राहकों को सामान बेचते दिखे। कहीं-कहीं पुलिस की जीप आते देखकर दुकानें बंद कर दी गईं।
विज्ञापन

बैंकों के बाहर रही भीड़
बैंकों में सुबह 10 बजे से दो बजे तक ग्राहकों का काम हो रहा है। बुधवार सुबह 10 बजे से पहले ही शहर की बैंकों के बाहर खाताधारकों की भीड़ लग गई। इस दौरान सामाजिक दूरी टूटती दिखी। हालांकि बैंक के अंदर एक बार में पांच ग्राहकों को ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोकटोक न होने से खुलेआम घूम रहे लोग
बिधूना (औरैया)। नगर के भगत सिंह चौराहे पर पुलिस पिकेट लगी होने के बाद भी लोग सड़क पर घूमते रहे। सुबह से शाम तक दिन भर सड़कों पर चहल पहल दिखी। सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कड़ाई से कराया जाएगा। ड्यूूटी पर लगे पुलिस कर्मी को चेतावनी दी जा चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed