{"_id":"684dc0968472ee892901eeea","slug":"people-upset-due-to-lack-of-electricity-create-ruckus-auraiya-news-c-211-1-aur1006-127401-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली न आने से परेशान लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली न आने से परेशान लोगों का हंगामा
Sun, 15 Jun 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
उपकेंद्र पर घेराव व प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : उपकेंद्र पर घेराव व प्रदर्शन करते ग्रामीण।
बिधूना। भीषण गर्मी में बिजली न आने से परेशान लोगों ने बेला स्थित विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। उपकेंद्र पर कोई अधिकारी नहीं मिला तो उन्होंने जमकर हंगामा काटा।
पुर्वा सुजान उपकेंद्र के गांव मल्होसी के आसपास गांव में एक माह से बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। नाराज ग्रामीणों के धैर्य का बांध शनिवार को टूटा गया। ग्रामीणों ने बेला स्थित विद्युत उपकेंद्र व उपखंड कार्यालय का घेराव किया।
उपखंड कार्यालय पर कोई अधिकारी उन्हें नहीं मिला। ऐसे में एक घंटे तक प्रतीक्षा करने के बाद नाराज ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में एक माह से बिजली के तारों को बदलने को लेकर पुर्वासुजान उपकेंद्र में मनमानी चल रही है। वह किसी भी समय इस भीषण गर्मी में बिजली काट देते हैं और ऐसा एक महीने से चल रहा है। इस समस्या से जल्द से जल्द निजात की मांग की जाएगी।
इस मौके पर मोनू गुप्ता, राजन गुप्ता, राजेश कुलश्रेष्ठ, संतोष गुप्ता, सुरेश शुक्ला और पूर्व प्रधान विजय कुशवाहा, विनय त्रिपाठी, प्रशांत गुप्ता, गोपाल सोनी, अमतेश अवस्थी और प्रमोद कुलश्रेष्ठ, श्याम सिंह सविता, संजय कुलश्रेष्ठ, नीरज कुलश्रेष्ठ, नौशाद खान आदि मौजूद रहे।
जेई अरुण कुमार ने बताया कि तारों को बदलने का काम दो-चार दिन और बचा है। जैसे ही काम पूरा हो जाएगा, ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिल जाएगी।
एसडीओ बेला मनोज कुमार ने बताया कि लाइनों के तारों व जर्जर पोल को बदलने का काम किया जा रहा। इस कारण मल्हौसी क्षेत्र में बिजली की कटौती हो रही है। जल्द तारों को बदलनेे के बाद बिजली सप्लाई सही से दी जाएगी।