फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People have no respite from the melting cold

Auraiya News: गलन भरी ठंड से लोगों को राहत नहीं

Thu, 18 Jan 2024 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
People have no respite from the melting cold
औरैया। शीतलहर से जहां लोग बेहाल हैं, वहीं किसान भी चिंतित हैं। बुधवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा और पूरे दिन कड़ाके की ठंड रही। धूप नहीं निकलने से गलन से लोग परेशान रहे। पछुआ हवा से फसलें प्रभावित होने की आशंका है। बुधवार को अधिकतम पारा 20 व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। बुधवार की सुबह से कोहरे का प्रकोप जारी रहा और आसमान में हल्के बादल के साथ ही हल्की पछुआ हवा चलने से गलन भरी ठंड बनी रही। नगर में जगह-जगह अलाव आदि जलाकर या फिर चाय की दुकान पर भट्ठियों के पास लोग शरीर को गर्म करते रहे। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। सुबह-शाम तो ठंड में काफी इजाफा हो रहा है तो ठंड से लोगों की दिनचर्या बेपटरी हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को तापमान में बढ़त होने के बावजूद शीतलहर से शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति हो गई। कड़ाके की ठंड से लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि गुरुवार को भी मौसम से राहत की संभावना नहीं है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed