फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People did yoga by doing Surya Namaskar

Auraiya News: सूर्य नमस्कार कर लोगों ने किया योग

Sun, 22 Jun 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 22 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
People did yoga by doing Surya Namaskar
नारायणी मंडपम में योग करते डीएम व अन्य। - फोटो : नारायणी मंडपम में योग करते डीएम व अन्य।
औरैया। विश्व योग दिवस पर शनिवार को जिले में योग की धूम रही। जगह-जगह पर हुए योग शिविर में लोग अलसुबह घरों से निकल आए थे और शिविरों में पहुुंचकर योगासन करते नजर आए।
विज्ञापन

इस दौरान हर वर्ग के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने सूर्य नमस्कार के साथ योगाभ्यास किया। योग दिवस का सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र दिबियापुर का नारायणी मंडपम रहा। यहां पर जनप्रतिनिधियों व अफसरों समेत कई गणमान्य नागरिक भी जुटे। उन्होंने निरोग रहने के लिए योगासन भी किए।
विज्ञापन

योग शिविर का शुभारंभ भाजपा की राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, सचिवालय प्रशासन सचिव व नोडल अधिकारी गुर्राला श्रीनिवासुलु, डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी एवं एसपी अभिजित आर शंकर ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्य सभा सदस्य गीता शाक्य ने कहा कि योग दिवस के माध्यम से संपूर्ण विश्व को एक सूत्र में बांधने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आभार जताया। कार्यक्रम में बच्चों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, एसपी अभिजित आर शंकर, सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, एडीएम महेंद्र पाल सिंह, एएसपी आलोक मिश्रा, एसडीएम राकेश सिंह, तहसीलदार रनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed