फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People are trying to tell how loyal they are...

Auraiya News: कितने हैं वफादार यह बताने में लगे हैं लोग...

Sat, 23 May 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 23 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
People are trying to tell how loyal they are...
फोटो-16-सम्मानित किए गए मंचासीन कवि व शायर।संवाद - फोटो : फिर चलेगी राहत की ट्रेन।
फफूंद। कस्बे में चल रही कृषि प्रदर्शनी महोत्सव में बृहस्पतिवार रात स्थानीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन हुआ। हजरत पीर बुखारी शाह साहब व महाराज सहजानंद की याद में आयोजित इस कार्यक्रम में कस्बे के कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामनरेश यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष अनवर कुरैशी ने किया। इसके बाद कवि आनंद त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके सम्मेलन की शुरुआत की। इसमें शायर रईसुद्दीन बशर ने कितने हैं वफादार यह बताने में लगे हैं, वो लोग जो कद मेरा घटाने में लगे हैं... जमकर सराही गई।
विज्ञापन

कवि अफजल खान अफजल ने बुरा करके किसी का पाएगा क्या, वही काटेगा जो तू बो रहा है, सुनाकर तालियां बटोरीं। शायर शमी खान असर मिफ्ताही ने अपनी गजल से खूब वाहवाही लूटी। कवि बेचेलाल विद्रोही ने महंगाई, पेट्रोल डीज़ल और एलपीजी पर अपनी कविता से प्रहार करते हुए श्रोताओं को तालियों के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि रामजी मिश्रा व सलीम खान धाकड़ ने हास्य-व्यंग्य से श्रोताओं को गुदगुदाया। वरिष्ठ कवि डॉ. अजित दुबे ने सृजन के गीत गाना चाहता हूं, रचना सुनाई। कार्यक्रम में कवि अमरनाथ दीक्षित,आसिफ अंसारी, इकराम खान इकराम और गुलजार अहमद गुल ने भी काव्य पाठ किया। संचालन अतीक अहमद कमर ने और अध्यक्षता डॉ. अजित दुबे ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed