फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People are troubled by the mischief of monkeys, people are getting injured every day

Auraiya News: बंदरों के उत्पात से लोग त्रस्त, रोज घायल हो रहे लोग

Mon, 07 Jul 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 07 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the mischief of monkeys, people are getting injured every day
बिधूना। कस्बे में बंदरों का उत्पात स्थानीय लोगों पर भारी पड़ रहा है। छतों पर कपड़े सुखाना मुश्किल है। बंदर लोगों को दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

हर रोज बंदरों की चपेट में आकर लोग घायल हो रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजन परेशान हैं। बंदरों के हमले से घायल लोग इंजेक्शन लगवाने सीएचसी पहुंच रहे हैं।


कस्बे में बंदरों की भरमार से लोग परेशान हैं। बाजार से सामान घर ले जाना भी मुश्किल हो गया है। हाथ में थैली देखते ही बंदर झपट्टा मारकर छीन लेते हैं। हलवाई व फलों की दुकान के आसपास बंदरों के झुंड घूमते रहते हैं। मिठाई या फल लेकर जाते ही बंदर हमला कर देते हैं। अब तो सब्जी भी लेकर जाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर बेला रोड व नवीन बस्ती गली में अचानक बंदरों के झुंड सड़क पर आ गए। बंदरों में लड़ाई हुई तो करीब दो घंटे तक लोग घरों में कैद रहे। साथ ही नवीन बस्ती गली में आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव पाठक, रामपाल सिंह चौहान, डॉ. एसपी सिंह, अवनीश भदौरिया, विपिन यादव आदि का कहना है कि बंदरों के साथ छोटे बच्चे होने पर वह अधिक हमलावर हो जाते हैं। हर रोज बंदरों के हमले से घायल पांच से दस लोग इंजेक्शन लगवाने सीएचसी पहुंच रहे है। सोमवार को भी बंदरों के हमले से घायल पांच लोग इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।

सीएचसी अधीक्षक डॉ वीपी शाक्य ने बताया कि अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। मरीजों को वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने बताया कि जल्द ही वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर बंदर पकड़वाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed