{"_id":"6a0df9f2a3a8cabfd10c0ab3","slug":"people-angry-over-unannounced-power-cuts-reached-the-power-house-auraiya-news-c-211-1-aur1024-145228-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अघोषित बिजली कटौती से भड़के लोग पहुंचे पावर हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अघोषित बिजली कटौती से भड़के लोग पहुंचे पावर हाउस
Wed, 20 May 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 20 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो -29- बिजली न आने के कारण बंद नलकूप।
औरैया। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ ही बिजली की अघोषित कटौती ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया है। मंगलवार रात में बिजली आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी रहा। वहीं देहात क्षेत्र में भी कहीं तार टूटने तो कहीं फॉल्ट से आपूर्ति बाधित होती रही। इससे भड़के लोग पावर हाउस पहुंच गए।
भीषण गर्मी के बीच रात में कई बार बिजली गुल होने से लोगों की नींद उड़ गई। शहर के मोहल्ला तिलक नगर के लोगों ने देर रात पावर हाउस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। मोहल्ला बनारसीदास निवासी राकेश दुबे ने बताया कि मंगलवार की रात आठ से 10 बार बिजली गई जिससे पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी। जब विभागीय अधिकारियों को फोन किया तो उनके फोन नहीं उठे, इससे समस्या और गंभीर हो गई।
वहीं जमालशाह स्थित पालिका के नलकूप चालक नारायन सिंह सोनी ने बताया कि सुबह से कई बार बिजली न आने की शिकायत की, शाम तक भी कोई भी सुनवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि जब उसने सरकारी नंबर मिलाया तो वह भी नहीं उठा। कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज कराई उसके एक घंटा बीत जाने के बाद भी कोई निराकरण नहीं हुआ। शाम छह बजे पानी की सप्लाई खोली जानी है लेकिन बिजली न आने से टंकी नहीं भर पाई है इससे पानी की समस्या उत्पन्न होगी।
विज्ञापन
50 गांवों को सिर्फ एक घंटे मिली बिजली
अजीतमल। क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच चपटा फीडर के लगभग 50 गांवों को 24 घंटे में सिर्फ एक घंटे की विद्युत आपूर्ति हुई। वहीं लगातार ब्रेकडाउन होता रहा। इससे निर्धारित 18 घंटे बिजली आपूर्ति न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह चपटा फीडर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
प्रधानों सहित आम लोगों के हस्ताक्षर सहित अवर अभियंता को शिकायती पत्र सौंपा। केशमपुर से चपटा फीडर को आई 33 केवी लाइन टूट जाने के चलते चपटा फीडर को बिजली नही मिल सकी। मंगलवार से बुधवार सुबह तक सिर्फ एक घंटे ही क्षेत्र के गांव सप्लाई मिल सकी।
लोगों ने आरोप लगाया कि चपटा फीडर से जुड़े गांवों में लगातार कटौती और ब्रेकडाउन की समस्या बनी हुई है। इससे हैदरपुर, अलीपुर, महराजपुर, पुरवा डोरी, सेगनपुट्ठा, तिलकपुर समेत लगभग 50 गांवों के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। (संवाद)
-- -
तीसरी बार टूटा विद्युत तार
फफूंद। केशमपुर विद्युत सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बिजली संकट और गहरा गया है। असेनी पावर स्टेशन से आई 33 केवी विद्युत लाइन का तार मंगलवार रात करीब नौ बजे तीसरी बार टूट गया। इससे पूरे सब-स्टेशन की आपूर्ति ठप हो गई।
लाइनमैनों के पेट्रोलिंग करने के बाद तार को जोड़ा गया और रात करीब डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद भी लोड अधिक होने के कारण सप्लाई सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है।
चपटा स्टेशन पर अत्यधिक लोड होने के कारण केशमपुर सब-स्टेशन की लाइन बार-बार ट्रिप हो रही है और आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। (संवाद)
-- -
केबल फुंकी, 15 वार्डों की बिजली रही गुल
अजीतमल। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र में बुधवार को मुख्य इनकमिंग केबल अचानक जल जाने के कारण दोपहर करीब एक बजे से पूरे कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते कस्बे के सभी 15 वार्डों में लोग गर्मी से बेहाल हो गए। बिजली गुल होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के तकनीकी कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। केबल को बदलने और उसे दुरुस्त करने का शाम पांच बजे आपूर्ति शुरू कराई जा सकी।
-- -
भीषण गर्मी के कारण इस समय विद्युत लाइनों पर ओवरलोडिंग की गंभीर समस्या बनी हुई है। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अनावश्यक बिजली उपकरणों का उपयोग न कर विभाग का सहयोग करें। जल्द ही आपूर्ति को पूरी तरह सुचारु कर लिया जाएगा।
-सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत