फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Peacock feathers, sandalwood, rice and Shubh Vandan Rakhis became the choice

Auraiya News: मोरपंख, चंदन, चावल और शुभ वंदन राखियां बनीं पसंद

Wed, 06 Aug 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 06 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Peacock feathers, sandalwood, rice and Shubh Vandan Rakhis became the choice
दुकान पर राखी देखतीं युवतियां। - फोटो : दुकान पर राखी देखतीं युवतियां।
बिधूना। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक शुरू हो गई है। जगह-जगह राखी बाजार सज गए हैं। कपड़े और मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस बार कार्टून व डिजाइनर धागा, मोरपंख, चंदन, चावल और शुभ वंदन राखियों की धूम है। बाजार में रेशमी धागे वाली पारंपरिक राखियों की काफी डिजाइनें हैं। बच्चों के लिए कार्टून थीम में छोटा भीम, मोटू-पतलू, गुड़िया, लाइट, घड़ी, प्लेन आदि डिजाइन की काफी राखियां हैं। वहीं, कम वजन व कम कीमत में चांदी की राखियों की खूब खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

इस बार बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखी बेची जा रही हैं। इसके अलावा चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, कपड़े और मिठाइयों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ हो रही है। स्थानीय दुकानदारों धीरू त्रिवेदी व अमन के अनुसार बाजारों में रौनक लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में आरती मिश्रा, प्रतिमा, लक्ष्मी, शिवानी व दिव्या ने बताया कि रक्षाबंधन पर धागे वाली राखियों में जरी, शीशा, धागा, मोरपंख, चंदन, चावल और शुभ वंदन वाली राखी ज्यादा पसंद आ रही है। इसके अलावा ब्रेसलेट वाली राखियां भी खरीदी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed