फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Patients going door to door in Bhitragaon, team of doctors arrived

Auraiya News: भितरागांव में घर-घर मरीज, डॉक्टरों की टीम पहुंची

Fri, 05 Sep 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 05 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Patients going door to door in Bhitragaon, team of doctors arrived
फोटो-05 एयूआरपी 08 ​शिविर में मरीज को देखते डॉक्टर व अन्य। संवाद े
सहार। ग्राम पंचायत भितरागांव में इन दिनों हर घर में कोई न कोई बीमार है। कोई वायरल बुखार से पीड़ित है तो किसी को खांसी व जुकाम की समस्या है।
विज्ञापन

इससे परेशान गांववालों व प्रधान ने सीएचसी को सूचना दी। डॉक्टरों की टीम ने गांव में कैंप लगाकर 40 मरीजों की जांच व दवा वितरित की।
ग्राम प्रधान राम किशोर तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया गया। उन्होंने सीएचसी सहार के अधीक्षक को सूचना दी थी। अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने तुरंत स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा। टीम ने गांव के पंचायत सचिवालय में कैंप लगाकर मरीजों की जांच की।

जांच के दौरान मरीजों में वायरल बुखार, जुकाम, त्वचा संबंधी रोग, कान, आंख की समस्या और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियां पाई गईं। टीम में डॉ. संजय वाजपेई, डॉ. राजेश कुमार, फार्मासिस्ट मानसिंह, विक्रांत और आशा कार्यकर्ता साधना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed