फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   patient increacess due to climate change

बुखार से तप रहे मरीज, सरकारी अस्पतालों में उमड़े हजार से अधिक मरीज

Tue, 28 Sep 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
patient increacess due to climate change
एक चिकित्सक के पास उपचार कराते मरीज - फोटो : AURAIYA
औरैया। बदलते मौसम में बीमारियां बढ़ रहीं हैं। इसके साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। मंगलवार को जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी और पीएचसी पर एक हजार से अधिक मरीजों ने जांच कराई। वहीं एरवाकटरा क्षेत्र में युवक की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को 50 शय्या जिला अस्पताल में 418 मरीजों को चिकित्सकों ने देखा। दो गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। सीएमएस डॉ. पीके कटियार, डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि 60 फीसदी से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित हैं। जबकि अन्य मरीज खांसी, जुकाम, दस्त, शरीर में दर्द, कमजोरी के हैं। चिकित्सकों की मानें तो मौसम में परिवर्तन के दौरान बरती जा रही लापरवाही बीमार कर रही है। अन्य सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

उधर एरवाकटरा निवासी अफसर अली (38) पुत्र इशाक अली को बुखार आने पर परिजन सोमवार शाम सैफई ले गए थे। जहां पर डाक्टरों ने डेंगू होने की बात कही। हालांकि जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मृतक के पिता व भाई ने बताया कि कई लोग डेंगू ग्रसित बताए जा रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मोहित यादव ने लोगों से अपील की हल्का बुखार आने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का आंकड़ा
50 शय्या जिला अस्पताल - 418
100 शय्या जिला अस्पताल - 158
सातों सीएचसी - 350
पीएचसी - 25
अरबन (प्राथमिक स्वास्थ्य) - 252
उपचार कर निशुल्क दवाएं दीं
अयाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना से चिकित्सकों की टीम मंगलवार को पन्हर गांव पहुंची। 31 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाएं दी गईं। टीम ने सफाई के प्रति जागरूक कर बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। टीम में डॉ. पंकज बाबू, सौरभ, ब्रजेश सिंह मौजूद रहे। डॉ. पंकज ने बताया कि गांव में 58 ग्रामीणों की कोविड की जांच की गई। 31 के आरटीपीसीआर के सैंपल लिए गए। (संवाद)

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं हैं। बेहद सावधानी की जरूरत है। मौसम परिवर्तन के दौरान बीमारियां जन्म लेतीं हैं। अस्पतालों में भी है। ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें जा रहीं हैं। किसी भी गांव में बीमारी फैलने की सूचना नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed