{"_id":"da60a657f6e104e44e7ef9114bed0523","slug":"paste-poster-bsa-office-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रदर्शनी स्थल बना बीएसए दफ्तर! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रदर्शनी स्थल बना बीएसए दफ्तर!
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्र संघ के एक संगठन ने गुरुवार रात बीएसए आफिस में जबरन घुसकर सभी दीवारों को पोस्टर से पाट दिया। इन पोस्टर में उन्होंने जल्द टीचर के पद पर नियुक्ति किए जाने की मांग की थी। सुबह कार्यालय पहुंचे अफसर और कर्मचारी पोस्टरों को देखकर सन्न रह गए।
एक शिक्षामित्र संगठन के नेताओं ने गुरुवार रात ड्यूटी पर मौजूद चौकीदार हरेंद्र कुमार को धमकाकर दफ्तर का मेनगेट खुलवा लिया। चौकीदार के विरोध के बावजूद शिक्षामित्र संगठन के नेताओं ने दफ्तर की दीवारों पर पोस्टर से पाट दिया। उन्होंने न केवल कार्यालय भवन के अंदर की सभी दीवारों, आफिस व लिपकीय कक्षों बल्कि भवन के बाहरी दीवारों खंभों को भी पोस्टरों से पाटकर प्रदर्शनी स्थल का रूप दे दिया। सुबह कार्यालय पहुंचे बीएसए राजेश कुमार ने हरकत पर नाराजगी जताई। साथ ही तत्काल चस्पा पोस्टरों को हटाने के निर्देश दिए।
सीसीटीवी में कैद हुई हरकत
औरैया। पंपलेट से पाटने की घटना को अंजाम देने वाले शिक्षामित्र नेताओं की घटना को बीएसए कार्यालय में लगे सीसीटीवी ने कैद की हैं। सीसीटीवी में उक्त पंपलेट उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से चस्पा किए जाते दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
दूसरे शिक्षामित्र संगठन पर साधा निशाना
औरैया। बीएसए कार्यालय में चस्पा किए पोस्टरों में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दीपक दुबे, प्रदेश अध्यक्ष किरन त्रिपाठी, जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ रंजना चौधरी, मंडल महामंत्री संतोष दुबे की नाम व पदनाम सहित फोटो अंकित तो हैं ही, वहीं जिलाध्यक्ष की ओर से एक अन्य शिक्षामित्र संगठन को तथाकथित करार देते हुए निशाना साधा गया है।
कोट --
सरकारी भवन में संगठनात्मक अथवा व्यक्तिगत वैनर, पोस्टर, पंपलेट चस्पा किया जाना नियम के खिलाफ है। कार्यालय में पोस्टर चिपकाने की हरकत सीसीटीवी में कैद है। इस कृत्य में शामिल लोगों को चिंहित किया जा रहा है।
राजेश कुमार श्रीवास, बीएसए