{"_id":"654932780a3df65ade0d0f97","slug":"passers-by-saved-a-woman-who-was-hit-by-a-train-with-her-children-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5017-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बच्चों के साथ ट्रेन से कटने आई महिला को राहगीरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बच्चों के साथ ट्रेन से कटने आई महिला को राहगीरों ने बचाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। कस्बा निवासी महिला अपने बच्चों के साथ गृह कलेश के चलते सोमवार दोपहर ट्रेन से कटने के लिए रेलवे फाटक के पास पहुंच गई। मौके पर खड़े राहगीरों ने महिला और बच्चों को बचाया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने महिला को समझाया। जिसके बाद उसे घर भेजा गया।
पीड़ित महिला ने इस दौरान पुलिस को बताया कि पति आए दिन मारपीट करता है। जिससे परेशान होकर वह बच्चों के साथ ट्रेन से कटने आई है। महिला रेलवे क्रासिंग गेट नंबर-13 पर काटने के लिए पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक सोमवार की दोपहर सवा दो बजे मन्नू बेगम पत्नी सोनू और बच्चे नसरीन और अयान रोते हुए ट्रैक पर आकर रेलवे ट्रैक पर लेट गए। राहगीरों ने महिला को ट्रैक पर देखते ही पकड़ लिया। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मेडिकल स्टोर पर पहुंचे सेवानिवृत्त रेल कर्मी की मोपेड से नकदी भरा थैला चोरी
बिधूना। मेडिकल स्टोर से दवा लेने के दौरान सेवानिवृत रेलवे कर्मी की मोपेड से चोर ने 10 हजार रुपये व कागजातों से भरे थैले को पार कर दिया। पीड़ित को चोरी का अहसास होने पर शोर मचाया। वहीं कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया है। सहार थाना क्षेत्र के गांव डोडापुर निवासी सेवानिवृत रेल कर्मी रामनाथ पुत्र शिवपाल सिंह ने बताया सोमवार दोपहर एक बजे पंजाब नेशलन बैंक से रुपये निकालकर वह दिबियापुर तिराहा स्थित मधु मेडिकल स्टोर पहुंचा था। इसी दौरान किसी चोर ने मोपेड पर रखे नकदी व कागजात से भरे थैले को पार कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतप्रकाश ने बताया जानकारी हुई है। जांच की जा रही है। (संवाद)