{"_id":"64a84d06129258e47f00e7f6","slug":"passengers-stuck-in-jam-for-55-minutes-due-to-crossing-closure-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-286-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: क्रासिंग बंद रहने से 55 मिनट जाम में फंसे रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: क्रासिंग बंद रहने से 55 मिनट जाम में फंसे रहे राहगीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की अछल्दा क्रासिंग शुक्रवार शाम को देर से खुलने से लंबा जाम लग गया। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ५५ मिनट बाद क्रासिंग खुलने पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की अछल्दा क्रासिंग शुक्रवार शाम छह बजे पर ट्रेनों को निकालने के लिए बंद की गई। इस बीच क्रासिंग के दोनों और दो पहिया, चार पहिया वाहनों के साथ साइकिल सवार खड़े रहे। करीब छह बजकर 55 मिनट पर जब क्रासिंग खुली तो जल्दबाजी में निकलने के लिए लोग आड़े तिरछे चलने लगे। इससे जाम की स्थिति बन गई। इधर पहले से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे थीं। पैदल राहगीरों को भी गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेनों को गुजारने के लिए क्रासिंग बंद की गई है। इसके चलते जाम की समस्या रही, अब स्थिति सामान्य है।