फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Passengers going to Orai got the bus after two to three hours

Auraiya News: उरई जाने वाले यात्रियों को दो से तीन घंटे बाद मिली बस

Wed, 17 Apr 2024 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Passengers going to Orai got the bus after two to three hours
औरैया। चुनाव और रामनवमी मेला में अधिकांश बसों के जाने से डिपो की संचालन व्यवस्था बिगड़ गई है। लंबे रूटों से राजस्व कमाने के चक्कर में पास के मार्गों पर बसों का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसें न मिलने से यात्री रोडवेज बस स्टैंड से राष्ट्रीय राजमार्ग तक वाहनों के इंतजार में भटकते दिखे तो वहीं प्राइवेट व डग्गामार वाहनों का सहारा लिया।
विज्ञापन

औरैया में डिपो में कुल 72 बसें हैं। इसमें लोक सभा चुनाव में सात बसें रवाना की गईं हैं। शेष बसों को सभी रूटों पर संचालित किया जा रहा है। राजस्व में बढ़ोतरी बनाए रखने के लिए लंबे रूट दिल्ली, आगरा, लखनऊ, फिरोजाबाद मार्ग पर विभागीय अधिकारी विशेष ध्यान दे रहे हैं और इन मार्गों पर पर्याप्त बसें संचालित हो रहीं हैं। कानपुर, लखनऊ मार्ग पर बसों की संख्या कम कर दी गई जबकि चक्कर बढ़ा दिए गए है।
विज्ञापन

वहीं उरई, झांसी मार्ग पर बसों की संख्या दो ही है। सुबह आठ बजे एक बस रवाना होती है, तो वहीं शाम लगभग चार बजे दूसरी बस रवाना है। इस अंतराल में डिपो में एक भी बस न होने से यात्रियों को बाहरी डिपो की बसों का सहारा लेना पड़ता है। मंगलवार को डिपो के बाहर उरई, झांसी जाने के लिए यात्री भटकते दिखे। फुटपाथ पर बैठे यात्रियों को दो से तीन घंटे बाद बस मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री रामनेक ने बताया कि परिवारीजनों के साथ रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए झांसी जाना है। उरई जाने के लिए दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। डिपो स्थित पूछताछ केंद्र पर झांसी डिपो की बस आने की जानकारी दी गई है। उरई रूट की अधिक सवारियां देख ऑटो, डग्गामार वाहनों के चालक उन्हें ले जाने के लिए जतन करते भी दिखे।

वर्जन
दिल्ली, आगरा, लखनऊ समेत अन्य लंबे रूटों से एक-एक बसों को हटाया गया है। इनकी भरपाई के लिए अन्य संचालित बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
- अर्पणा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed