{"_id":"75f9a65f34d47eb79ac3dc228a12e086","slug":"park-encroachment-campaign-run-evacuation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क खाली कराने को चलाया अतिक्रमण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क खाली कराने को चलाया अतिक्रमण अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका प्रशासन की ओर से नरायनपुर तिराहे पर पार्क बनाए जाने का पिछली बोर्ड बैठक में पास प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया है। गुरुवार को ईओ के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने चयनित स्थान पर स्थापित अतिक्रमण को हटवाने को मुहिम चलाई।
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व पालिका बोर्ड में नरायनपुर में पोस्ट आफिस के पास पार्क बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। पूर्व में इस जगह पर दुकानें बनवाए जाने के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने कोर्ट से स्टे लेकर पार्क बनाने की मंशा जाहिर की थी।
विज्ञापन
प्रस्ताव को अमली जामा पहनाने के लिए गुरुवार को पालिका ईओ रमेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने नरायनपुर तिराहे पर स्थापित अतिक्रमण को हटाए जाने की मुहिम छेड़ी। पालिका के महाबली ने नरायनपुर तिराहे के पास रखी पेटी व टट्टर की दुकानों को हटाने का काम किया।
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने बताया कि पार्क के लिए साढ़े चार लाख का प्रस्ताव बनाया गया है। इस बजट से तिराहे पर पार्क बनाया जाएगा। इसके बाद सौंदर्यीकरण के लिए अगला प्रस्ताव बोर्ड बैठक के समक्ष रखा जाएगा।
बताया कि पार्क का निर्माण कराए जाने के लिए शुक्रवार 20 मार्च से काम शुरू कराया जाएगा। वहीं लोगों का कहना था कि पालिका की ओर से बिना सूचना के अतिक्रमण अभियान चलाया जाना उनके साथ नाइंसाफी है।