{"_id":"63f8fe317571208ea80c5ef5","slug":"panic-spread-by-firing-for-supremacy-one-arrested-auraiya-news-c-12-1-96553-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वर्चस्व को लेकर फायरिंग कर फैलाई दहशत, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वर्चस्व को लेकर फायरिंग कर फैलाई दहशत, एक गिरफ्तार
Fri, 24 Feb 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
औरैया जिले में सहार थाना क्षेत्र के गांव बराऊ में शुक्रवार दोपहर वर्चस्व को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। दोपहर बाद एक गुट ने दबंगई दिखाते हुए कई राउंड फायरिंग दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने के एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं एएसपी के पहुंचने पर एक पक्ष ने 13 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है।
बराऊ गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे शिवम और राहुल दुबे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसमें शिवम ने राहुल के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद राहुल अपने साथियों रिंकू, अनूप समेत छह लोगों के साथ दोपहर दो बजे शिवम के घर के बाहर पहुंचा। वहां उसने पांच राउंड हवाई फायरिंग की। इससे भगदड़ मच गई।
दबंगों ने शिवम के घर के पड़ोस में रहने वाले राजेंद्र सिंह के साथ गाली-गलौज की। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दबंग बाइकों से भाग गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा व सीओ भरत पासवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एएसपी ने ग्रामीणों व शिव से पूरे मामले की जानकारी कर रिंकू मिश्रा को हिरासत में लिया। तलाशी में पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि शिवम ने 13 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।