फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Panchayats get rewards by giving details of good works

औरैयाः अच्छे कार्यों का ब्योरा देकर पंचायतें पाएं पुरस्कार

Mon, 12 Sep 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Panchayats get rewards by giving details of good works
औरैया। पंचायतों में कराए गए अच्छे कार्यों का ब्योरा शासन को भेजें, चयनित होने पर पुरस्कृत किया जाएगा। रविवार से आवेदन शुरू हो गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के लिए दो तरह के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें ब्लाक से राष्ट्रीय स्तर तक 30 लाख से पांच करोड़ तक के पुरस्कार जीत सकते हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भेजे पत्र में कहा कि पंचायत पुरस्कार 2023 के लिए दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार और नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार प्रश्नावली ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर है। इसमें 17 निर्धारित लक्ष्य और नौ विषयों पर फोकस किया गया है।
विज्ञापन

अपर सचिव ने शासनादेश में कहा कि मूल्यांकन वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायतों में किए गए अच्छे कार्यों के आधार पर किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि शासनादेश की गाइड लाइन सभी एडीओ पंचायत को भेज दी गई हैं। सभी ग्राम पंचायतों को आवेदन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों को इस तरह मिलेगा प्रोत्साहन
- ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर हर थीम के लिए पहला पुरस्कार 50 लाख, द्वितीय 40 लाख और तृतीय 30 लाख रुपये का मिलेगा।
- क्षेत्र पंचायत को पहला पुरस्कार एक करोड़, दूसरा 75 लाख और तीसरा 50 लाख रुपये का मिलेगा।
- जिला पंचायत का पहला पुरस्कार पांच करोड़, दूसरा तीन करोड़ और तीसरा दो करोड़ का है।
ऐसे होगा चयन
पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों का चयन ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर होगा। क्षेत्र पंचायत का जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक और जिला पंचायत का राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed