फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Panchayat secretary suspended in case of financial irregularities

Auraiya News: वित्तीय अनियमितता के मामले में पंचायत सचिव सस्पेंड

Tue, 27 May 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 27 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Panchayat secretary suspended in case of financial irregularities
औरैया। खानपुर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता का मामला सामने आया। इसमें तत्कालीन पंचायत सचिव अर्पित यादव को जांच रिपोर्ट के आधार पर सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

मामले में करीब तीन लाख की रिकवरी के आदेश भी हुए हैं। साथ ही अन्य पंचायतों में उनकी तैनाती के दौरान हुए कार्यों को लेकर दोबारा विस्तृत जांच बैठाई गई है।
विज्ञापन

साल 2021 में खानपुर ग्राम पंचायत में सचिव अर्पित यादव की तैनाती थी। उनके खिलाफ विकास कार्यों में अनियमितता का मामला पकड़ा गया था। यहां पर कुछ कार्यों के फर्जी भुगतान पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ कार्य मानक के अनुरूप न होने की बात भी सामने आई थी। मामले में पंचायती राज विभाग की ओर से जांच कमेटी गठित करते हुए जांच कराई गई। सचिव से कागजात जुटाते हुए जांच टीम ने कार्यों का भौतिक सत्यापन किया था।
मामले में जांच टीम ने सचिव को दोषी माना है। वहीं तीन लाख से ज्यादा की रिकवरी किए जाने की रिपोर्ट विकास विभाग को सौंपी है। रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने सचिव अर्पित यादव को सस्पेंड कर दिया। साथ ही इस मामले की विस्तृत जांच बैठाई है। अलग-अलग पंचायतों में तैनाती के दौरान हुए भुगतान व कार्यों की जांच भी शुरू की गई है।

पंचायत सचिव अर्पित यादव को वित्तीय अनियमितता के मामले में सस्पेंड किया गया है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
-श्रीकांत यादव, डीपीआरओ
पंचायत सचिव को सस्पेंड करने के साथ ही तीन लाख से ज्यादा की रिकवरी भी जारी की गई है। इसके साथ ही अलग-अलग पंचायतों में तैनाती के दौरान हुए कार्यों की भी जांच बैठाई गई है।
-संत कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed